तुलसीपुर: तहसील समाधान दिवस में डीएम और एएसपी ने सुनीं फरियादें, बोले- लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

तुलसीपुर

बलरामपुर जनपद शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को तहसील परिसर तुलसीपुर में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए शनिवार को तहसील परिसर तुलसीपुर में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बलरामपुर और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

राजस्व और भूमि विवाद के मामलों की रही भरमार

समाधान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद और पुलिस से संबंधित मामले शामिल रहे। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की बात को प्राथमिकता के आधार पर सुना।

संयुक्त टीम बनाकर मौके पर निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों में जमीन की पैमाइश या अवैध कब्जे की शिकायत है, वहाँ राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर भेजी जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण शत-प्रतिशत, पारदर्शी और निष्पक्ष होना चाहिए। किसी भी स्तर पर शिथिलता मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

एएसपी ने पुलिस अधिकारियों को दी हिदायत

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने मौके पर मौजूद समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त प्रार्थना पत्रों का स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जो प्रकरण तत्काल सुलझाए जा सकते हैं, उन्हें मौके पर ही खत्म किया जाए।शेष प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो।उच्चाधिकारियों के स्तर वाले मामलों में स्पष्ट रिपोर्ट के साथ तत्काल फाइल भेजी जाए।

मौके पर निस्तारित हुए कई मामले

समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही दोनों पक्षों की सहमति से निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी तुलसीपुर, क्षेत्राधिकारी  डॉ. जितेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी सुधीर सिंह सहित राजस्व और पुलिस विभाग के तमाम जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.