बांदा: घरेलू कलह का खूनी अंत; सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

बबेरू

बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरवल इलाके से रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरवल इलाके से रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक शख्स ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

हृदयविदारक घटना का पता तब चला जब मृतका की बेटी कोचिंग पढ़कर वापस घर लौटी। जैसे ही उसने घर के भीतर प्रवेश किया, अपनी माँ को खून से लथपथ हालत में पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। बेटी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

ग्रामीणों के अनुसार बताते चले की पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पति ने पास रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी कानून की पकड़ से बचने के लिए गांव छोड़कर भाग निकला।

सूचना मिलते ही बबेरू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

सीओ प्रवीण कुमार ने आश्वस्त किया है कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.