बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी परिसर में उत्तर प्रदेश की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का शानदार आगाज हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी परिसर में उत्तर प्रदेश की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का शानदार आगाज हुआ है। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता (30 सितंबर से 3 अक्टूबर) में प्रदेश की पांच बेहतरीन टीमें हिस्सा ले रही हैं।
अब तक खेले गए चार मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जबरदस्त दमखम दिखाया है। अलीगढ़ वीरांगना ने परदादा परदादी बेटियों को 72-54 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 56-32 से जीत दर्ज की और ट्रिपल टेक शक्ति को 68-55 से मात दी। इसके अलावा, शुभम स्मैशर्स ने भी ट्रिपल टेक शक्ति को 44-31 से हराया।
इस अनूठी लीग का मुख्य उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को एक बेहतर प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करना और प्रदेश में बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बुलंदशहर की मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान पूर्व डीजीपी डॉ. डीएस चौहान की विशेष उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












