हाथरस

हाथरस क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी एसपी पटेल से शिष्टाचार भेंट की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हाथरस क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी एसपी पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और पुरानी यादें साझा कीं।
मुलाकात के दौरान ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाने तथा जरूरतमंदों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी एसपी पटेल ने मुलाकात के लिए पहुंचे सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एनएस चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कुशवाह और क्षेत्र पंचायत सदस्य राधे पवार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












