बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर शासन के आदेश पर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत गुरुवार को अनूपशहर के परशुराम गंगा घाट पर एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर शासन के आदेश पर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत गुरुवार को अनूपशहर के परशुराम गंगा घाट पर एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में नगर पालिका परिषद अनूपशहर, आईटीसी मिशन ‘सुनहरा कल’ और डोर-टू-डोर सफाई कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर श्रमदान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल और अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी के निर्देशन तथा सफाई निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष और ईओ ने खुद झाड़ू लगाकर परशुराम गंगा घाट परिसर की सफाई की। उनके साथ मौजूद जनप्रतिनिधियों, सभासदों और कर्मचारियों ने भी घाट से कूड़ा-कचरा हटाकर इसे पूरी तरह साफ किया।
अभियान के दौरान पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और ईओ गार्गी त्यागी ने नागरिकों से गंगा घाटों को साफ-सुथरा रखने की अपील करते हुए इन्हें हमारी धार्मिक धरोहर बताया। उन्होंने इस सफल सफाई अभियान में सहयोग देने के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर नगर पालिका के तमाम सभासद्, अधिकारी, कर्मचारी और आईटीसी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












