लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेका पांडेय को संगठन में एक और महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए भाजपा किसान मोर्चा का ‘प्रदेश मंत्री’ नियुक्त किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेका पांडेय को संगठन में एक और महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए भाजपा किसान मोर्चा का ‘प्रदेश मंत्री’ नियुक्त किया गया है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए इस भरोसे के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह की लहर दौड़ गई है।

इस अवसर पर फरेन्दा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने विवेका पांडेय को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा एक कर्मठ, निष्ठावान और जमीन से जुड़े नेता को यह दायित्व सौंपा जाना सराहनीय निर्णय है। उनके नेतृत्व से किसान मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी और प्रदेश भर के अन्नदाताओं की आवाज और अधिक प्रखरता से उठाई जा सकेगी।

राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में विवेका पांडेय की पहचान एक जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रही है। उनकी इस ताजपोशी पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके दीर्घकालिक अनुभव और कुशल संगठनात्मक क्षमता से किसान मोर्चा को नई दिशा और गति मिलेगी। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में उनका योगदान प्रभावी सिद्ध होगा।
मनोनयन की सूचना मिलते ही विवेका पांडेय को बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों ने इस निर्णय के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












