सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान महाअभियान: 125 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, उत्कृष्ट योगदान के लिए हिमांशु द्विवेदी समेत कई रक्तवीर सम्मानित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर श्री राम निवास फाउंडेशन ट्रस्ट एवं निफा सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में एक विशाल रक्तदान महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर श्री राम निवास फाउंडेशन ट्रस्ट एवं निफा सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में एक विशाल रक्तदान महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महाअभियान में कुल 125 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक श्याम धनी राही, सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, समाजसेवी सत्य प्रकाश राही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य चिकित्सक, समाजसेवी और शैक्षिक संगठनों के नेता उपस्थित रहे। ब्लड बैंक प्रभारी अशोक मिश्र के कुशल नेतृत्व में चिकित्सकों और ब्लड कर्मियों की टीम ने सभी 125 रक्तदाताओं का सकुशल रक्तदान संपन्न कराया।

रक्तवीरों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान

रदान के पश्चात निफा सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी और अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जनपद में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों, चिकित्सकों, ब्लड कर्मियों और 50 रक्तदाता एडमिनों को भी सम्मानित किया गया।

हिमांशु द्विवेदी के मानवीय योगदान की सराहना

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक हिमांशु द्विवेदी को उनके अभूतपूर्व मानवीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके द्वारा बीते वर्ष 2025 में 95 यूनिट रक्तदान कराया गया था। हिमांशु द्विवेदी सिद्धार्थनगर के साथ-साथ लखनऊ, बनारस और बस्ती जैसे जिलों में भी रक्त उपलब्ध कराकर मरीजों की मदद करते हैं।

इन प्रमुख योद्धाओं को किया गया सम्मानित

निफा सिद्धार्थनगर के प्रमुख सदस्यों और रक्तवीरों में देवेंद्र त्रिपाठी, बृजराज ओझा, जितेन्द्र पाण्डेय, महेश मिश्र, आशुतोष तिवारी, देवकी नंदन उपाध्याय, उत्कर्ष श्रीवास्तव, राम शंकर पाण्डेय, सुधाकर मिश्र, योगेंद्र पाण्डेय, सलोनी शर्मा और कोमल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में रक्तवीरों ने भाग लिया और सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन बाल कृष्ण मिश्र और विवेक कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.