जीवित्पुत्रिका पर्व से चढ़ा सरपुतिया का भाव, 70 रुपये पाव तक पहुंची कीमत

महराजगंज

परतावल/महराजगंज नगर पंचायत परतावल में वर्षों से लगने वाली साप्ताहिक बाजार में गुरुवार को जीवित्पुत्रिका जिउतिया पर्व का असर साफ दिखाई दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

परतावल/महराजगंज नगर पंचायत परतावल में वर्षों से लगने वाली साप्ताहिक बाजार में गुरुवार को जीवित्पुत्रिका जिउतिया पर्व का असर साफ दिखाई दिया। पर्व को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी तो वहीं विशेष सब्जियों की मांग बढ़ने से उनके भाव में भी तेजी देखने को मिली। सबसे अधिक चर्चा सरपुतिया/तरोई के बढ़े हुए भाव को लेकर रही। बाजार में सरपुतिया/तरोई करीब 50 से 70 रुपये प्रति पाव तक बिकी।

गुरुवार को सुबह से ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग सब्जी और पर्व से संबंधित सामान की खरीदारी करने परतावल बाजार पहुंचे। जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सामान्य दिनों की अपेक्षा सरपुतिया/तरोई की मांग अधिक रही। मांग बढ़ने के साथ ही इसके दाम में भी उछाल देखने को मिला।

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार जीवित्पुत्रिका पर्व के कारण सरपुतिया/तरोई की बिक्री में तेजी आई है। क्षेत्र में प्रचलित परंपरा के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत से पहले ज्यादे तर घरों में सरपुतिया/तरोई की सब्जी बनाई जाती है। इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करने के बाद महिलाएं संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए व्रत रखती हैं। इसी वजह से पर्व के आसपास इस सब्जी की मांग अचानक बढ़ जाती है।

मांग बढ़ी तो बढ़ गए दाम

सामान्य दिनों में अपेक्षाकृत कम कीमत पर मिलने वाली सरपुतिया/तरोई गुरुवार को 50 से 70 रुपये प्रति पाव तक पहुंच गई। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना था कि पर्व-त्योहार के समय कुछ खास सब्जियों की मांग बढ़ते ही उनके भाव में अचानक तेजी आ जाती है। पर्व की परंपरा के चलते लोगों को महंगे दाम पर भी इसकी खरीदारी करनी पड़ रही है।

बाजार में उमड़ी भीड़, पुलिस रही मुस्तैद

जीवित्पुत्रिका पर्व को देखते हुए परतावल के साप्ताहिक बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक भीड़ रही। बाजार में भीड़ बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए, इसके लिए स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद रही। पुलिसकर्मियों ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर भीड़ को नियंत्रित किया और लोगों को व्यवस्थित तरीके से आवागमन करने के लिए कहा।

पुलिस की मौजूदगी के चलते बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। प्रमुख स्थानों और भीड़भाड़ वाले हिस्सों में पुलिसकर्मियों की निगरानी रही। पर्व के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों के बाजार पहुंचने को देखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती।

अन्य सब्जियों के भाव में भी उतार-चढ़ाव

साप्ताहिक बाजार में सरपुतिया/तरोई के अलावा अन्य हरी सब्जियों के भाव में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि सबसे अधिक चर्चा सरपुतिया/तरोई के बढ़े हुए भाव को लेकर रही। दुकानदारों के अनुसार पर्व की मांग समाप्त होने के बाद इसके भाव में कमी आने की संभावना है।

जीवित्पुत्रिका पर्व के चलते परतावल बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। पर्व की खरीदारी के लिए आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों के कारण बाजार गुलजार रहा। वहीं पुलिस की सक्रियता से भीड़भाड़ के बीच बाजार की व्यवस्था भी संभालने का प्रयास किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.