महराजगंज

महराजगंज: साधु शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज, बेलवाकाजी में महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज: साधु शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज, बेलवाकाजी में महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक एकता के विचारों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।
विचारों को जीवन में उतारने की जरूरत
मुख्य अतिथि दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज के डायरेक्टर एवं गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को केवल जीवन-दर्शन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इन्हें सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया। आज की युवा पीढ़ी उनके विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा ने कहा कि गांधी का चिंतन भारतीय लोकतंत्र और मानवीय मूल्यों की मजबूत आधारशिला है। सिटीजन फोरम के सचिव शमशुलहुदा खान ने स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को आज के समय में और अधिक महत्वपूर्ण बताया।
उपस्थिति
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षक सत्यनारायण प्रसाद यादव, प्रह्लाद प्रसाद वर्मा, सौरभ सिंह, दिलीप दुबे, प्रदीप चौबे, अश्वनी तिवारी, आदित्य नारायण पांडेय, माया और राजकुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












