सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में की गई।
थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त यासीन पुत्र अतीउल्लाह खान (निवासी हसनगढ़, थाना सोनहा, जनपद बस्ती) को चिताही तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना त्रिलोकपुर में मु.अ.सं. 47/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)m, 87, 137(2) और 5/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक इशांशु श्रीवास्तव और कांस्टेबल अमरजीत यादव शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सभी विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
प्रयागराज: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के वज़ूखाने का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग वाली याचिका पर आज, 15 अप्रैल 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। pic.twitter.com/iyrpXkrSBR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 15, 2026























