बलिया: सशक्त राष्ट्र के नवसृजन के लिए बाबा साहेब के सिद्धांत जरूरी, हर्षोल्लास के साथ मनी जयंती

बलिया

बलिया जनपद के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर खड़सरा स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर परिसर में मंगलवार देर शाम एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर खड़सरा स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर परिसर में मंगलवार देर शाम एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को राष्ट्र निर्माण के लिए अपरिहार्य बताया।

समतामूलक समाज के लिए संघर्ष का आह्वान श्रीमती फुलेहरा स्मारक ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक ऋषिराज सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने आजीवन ऊंच-नीच की खाई को पाटने और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के नवसृजन के लिए डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को आत्मसात करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

शिक्षित और संगठित होने पर जोर विशिष्ट अतिथि और प्रमुख समाजसेवी रोहित सिंह ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा संविधान में दिए गए अधिकारों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के लिए समाज को शिक्षित और संगठित होकर संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और केक काटकर किया गया।

इस अवसर पर नवजीत सिंह, जावेद अंसारी, संजय कुमार, डॉ. मुकेश, राहुल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने समाज में समानता और न्याय की स्थापना का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.