सिद्धार्थनगर: एएसपी ने किया मिश्रौलिया थाने का वार्षिक निरीक्षण, ग्राम प्रहरियों को बांटे साफे

मिश्रौलिया

सिद्धार्थनगर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने सोमवार को थाना मिश्रौलिया का वार्षिक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने सोमवार को थाना मिश्रौलिया का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, भोजनालय (मेस), बैरक, मालगृह और थाना परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और रजिस्टर के रखरखाव को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की मदद करने वाले ग्राम प्रहरियों से संवाद किया और उन्हें साफे वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सूचनाएं एकत्र करने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के पश्चात एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी की। बैठक में उन्होंने उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों से सभी को अवगत कराया और लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण व जनसुनवाई को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान उपनिरीक्षक जगत नरायन यादव, राज कुमार चौधरी, छविनाथ राम, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल महेश कुमार, दिवाकर भारती सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.