महराजगंज: मिर्जापुर के अधिवक्ता की हत्या पर वकीलों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज मिर्जापुर के वरिष्ठ अधिवक्ता राजू कुमार सिंह की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को महराजगंज के अधिवक्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज मिर्जापुर के वरिष्ठ अधिवक्ता राजू कुमार सिंह की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को महराजगंज के अधिवक्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने कहा कि एक वरिष्ठ अधिवक्ता की इस तरह हत्या किया जाना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। अधिवक्ताओं ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन के पश्चात अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मुलाकात की और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन मांगें रखी गई हैं:

मृतक अधिवक्ता के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

हत्यारोपियों के खिलाफ त्वरित और कठोरतम कार्रवाई हो।

प्रदेश भर में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं।

जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचा दिया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जनपद के भारी संख्या में अधिवक्ता एकजुट रहे, जिससे न्यायिक कार्यों पर भी असर देखा गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.