सिद्धार्थनगर: अंबेडकर जयंती को लेकर ट्रैफिक रूट डायवर्जन जारी, घर से निकलने से पहले देख लें नई एडवाइजरी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल मंगलवार को जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और शोभायात्राओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त यातायात व्यवस्था लागू की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल मंगलवार को जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और शोभायात्राओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त यातायात व्यवस्था लागू की है। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी और छोटे वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की गई है। यह व्यवस्था 14 अप्रैल सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

बहराइच, बलरामपुर और बढ़नी की ओर से: जो वाहन लखनऊ, बस्ती, बांसी, डुमरियागंज और इटवा जाना चाहते हैं, उन्हें ढेबरुआ तिराहा (बढ़नी) से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन शोहरतगढ़, सनई तिराहा, बांसी और रुधौली के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे।

बस्ती की ओर से: इटवा, डुमरियागंज और ढेबरुआ जाने वाले भारी वाहनों को बेवा चौराहा से भड़रिया (थाना भवानीगंज) की ओर भेजा जाएगा।

रुधौली और बस्ती की ओर से: अन्य बड़े वाहनों के लिए सोनहटी चौराहा से बांसी होते हुए जाने का मार्ग तय किया गया है।

छोटे वाहनों के लिए व्यवस्था

हल्के और छोटे वाहनों की सुगमता के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। बलरामपुर और विस्कोहर की दिशा से इटवा जाने वाले छोटे वाहनों को सहियापुर चौराहे से होकर गुजरना होगा।

इन सेवाओं को मिलेगी छूट

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह डायवर्जन आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होगा।

एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आकस्मिक सेवाओं को पूरी तरह छूट रहेगी।

स्कूली वाहनों को भी इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है ताकि छात्रों को असुविधा न हो।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि जयंती के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्धारित मार्गों का पालन करें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर पुलिस का सहयोग करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.