सिद्धार्थनगर: लोहिया कला भवन में निपुण सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में सोमवार को ‘निपुण सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में सोमवार को ‘निपुण सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले शिक्षकों, अधिकारियों और एआरपी को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने वाला माध्यम नहीं है, बल्कि वह समाज का मार्गदर्शक होता है। छात्र अपने शिक्षक के आचरण और कार्यशैली का अनुसरण करते हैं, इसलिए शिक्षकों को सदैव प्रेरणास्रोत बनकर रहना चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक श्यामधनी राही ने मिशन निपुण की सफलता की सराहना की। एसआरजी अंशुमान सिंह ने जिले की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि जिले के कुल 533 विद्यालयों को अब तक निपुण घोषित किया जा चुका है।

ब्लॉक स्तरीय रैंकिंग में भनवापुर (43%) पहले स्थान पर रहा।

लोटन (34%) दूसरे और बढ़नी व नौगढ़ (33%) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए कक्षा 1 और 2 के छात्रों का डिजिटल आकलन एक विशेष ऐप के माध्यम से किया गया। इसमें डायट प्रशिक्षुओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिससे पारदर्शी और वास्तविक आंकड़े प्राप्त हुए।

समारोह के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) और खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने भी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी सत्र में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की रणनीति पर जोर दिया।

इस अवसर पर एसपी अग्रवाल, बीईओ महेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश मिश्र, नीरज सिंह, धर्मेंद्र पाल, सत्येंद्र सिंह, विजय बहादुर, आशीष सिंह, अमित शुक्ला, करुणापति त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से जिले के शिक्षा स्तर को प्रदेश में अग्रणी बनाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.