सिद्धार्थनगर: इटवा पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम को बड़ी सफलता, गैस गोदाम में चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

इटवा

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना इटवा पुलिस और जनपद की एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के एक गैस गोदाम में हुई चोरी की घटना का मात्र कुछ ही दिनों के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना इटवा पुलिस और जनपद की एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के एक गैस गोदाम में हुई चोरी की घटना का मात्र कुछ ही दिनों के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सभी 6 गैस सिलेंडर और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

बीती 5/6 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात चोरों ने इटवा कस्बा स्थित एक गैस गोदाम का ताला तोड़कर वहां से 06 भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना इटवा पर मुकदमा अपराध संख्या 58/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन में टीम गठित की गई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज ग्राम सगराजोत से एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा।

अभियुक्त और बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम मिश्रा (पुत्र स्व. राजेश मिश्रा), निवासी ग्राम सगराजोत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 06 अदद गैस सिलेंडर (2 मौके से और 4 अभियुक्त की निशानदेही पर छिपाए गए स्थान से) 01 अदद हेक्सा ब्लेड (आरी) जिससे ताला काटा गया था।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने पुलिस टीम की सराहना की है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.