बलिया
बलिया जनपद में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वसूली, ड्रेस और किताबों के बार-बार बदलाव और परिवहन शुल्क में बेतहाशा वृद्धि को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वसूली, ड्रेस और किताबों के बार-बार बदलाव और परिवहन शुल्क में बेतहाशा वृद्धि को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। सोमवार को टाउन डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ झुन्नू ने जिलाधिकारी (DM) से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्रक में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जनपद के कई प्राइवेट स्कूल अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं।
किताबों और ड्रेस का बदलाव: हर साल जानबूझकर ड्रेस और किताबों में बदलाव किया जाता है ताकि अभिभावकों को नई सामग्री खरीदने पर मजबूर किया जा सके। इसमें स्कूलों और प्रकाशकों के बीच भारी कमीशन का खेल होने की बात कही गई।
स्कूल बसों और वाहनों के किराए में मनमानी बढ़ोतरी की जा रही है, जो आम अभिभावकों की जेब पर भारी पड़ रही है।बिना किसी ठोस आधार के विभिन्न मदों में मोटी फीस वसूली जा रही है।
नागेन्द्र बहादुर सिंह ने मांग की है कि जिला प्रशासन एक जांच कमेटी गठित करे जो निजी स्कूलों के शुल्क ढांचे की समीक्षा करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन निजी शिक्षण संस्थानों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो छात्र और अभिभावक मिलकर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित वैधानिक कार्रवाई करने और संबंधित शिक्षा अधिकारियों को जांच के निर्देश देने का आश्वासन दिया है।
महराजगंज: एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना कोतवाली फरेन्दा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण , लापरवाही पर दरोगा निलंबितhttps://t.co/9ROThSCks0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 13, 2026






















