अजीतमल
औरैया जनपद के थाना अजीतमल पुलिस ने हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के थाना अजीतमल पुलिस ने हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
वांछितों के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराधियों और वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस सक्रिय थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक (S.I.) अभय प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ दबिश देकर हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण लिटिल पुत्र लक्ष्मीनारायण उम्र: करीब 18 वर्ष ग्राम टडवा बिकू, थाना अजीतमल, जनपद औरैया।
पकड़ा गया अभियुक्त थाना अजीतमल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-145/2026 की विभिन्न धाराओं (109, 352, 115(2), 191(2), 333, 118(1) बीएनएस) के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मिर्जापुर जनपद के चर्चित अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। । pic.twitter.com/a9oEwNz5lz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 12, 2026






















