बिधूना: दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं को दिया राष्ट्र सेवा का संकल्प

बिधूना

औरैया बिधूना कस्बे के श्रृंगारिका मैरिज गार्डन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग’ का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया बिधूना कस्बे के श्रृंगारिका मैरिज गार्डन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग’ का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका को लेकर प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने ‘सेवा, समर्पण और सहयोग’ जैसे मूल विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा को अपना लक्ष्य बनाएं।

प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया द्वारा किया गया था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व और मजबूत बनाते हैं। वर्ग प्रमुख आदर्श ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संगठन के गौरवशाली इतिहास और विकास क्रम की जानकारी देते हुए जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समापन सत्र में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि भाजपा की विचारधारा ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे सेवा भाव के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराएं।

दो दिवसीय कार्यक्रम में भाजपा के कई दिग्गज नेता और पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से गीता शाक्य (राज्यसभा सदस्य),बृजेश शुक्ला (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, मत्स्य पालन विभाग),गुड़िया कठेरिया (विधायक, औरैया),राघव मिश्रा (चेयरमैन, दिबियापुर),अनिल गुप्ता (पूर्व जिलाध्यक्ष) इसके अलावा अनिल शुक्ला, यशवीर सिंह, कुलदीप दुबे, शिव सिंह भारती, अभय सेंगर, अरुणा सक्सेना, चंद्रभान सिंह, ऋषि पांडे और भानू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.