बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय 21 कुंडीय सहस्त्र शत चंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के दूसरे दिन सोमवार को भक्ति की अविरल धारा बही।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय 21 कुंडीय सहस्त्र शत चंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के दूसरे दिन सोमवार को भक्ति की अविरल धारा बही। कथावाचक ब्रह्मानंद सरस्वती ने महर्षि वाल्मीकि और देवर्षि नारद के प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामायण और भक्ति का महत्व
कथा के दौरान ब्रह्मर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि किस प्रकार उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन को जन-जन तक पहुँचाया। वहीं, नारद जी के प्रसंग के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के मर्म को समझाया गया। कथावाचक के मधुर वचनों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।
वैदिक मंत्रोच्चार और गंगा आरती
कथा के साथ-साथ यज्ञ स्थल पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी गईं। शाम को आयोजित भव्य गंगा महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ अर्जित किया। आयोजन स्थल की भव्य सजावट और आध्यात्मिक वातावरण ने भक्तों को अपनी ओर आकर्षित किया।
प्रमुख उपस्थिति
आयोजकों के अनुसार, इस दिव्य आयोजन में क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल, रूप किशोर गुप्ता, नरेश सिंघल और विकास वाष्र्णेय सहित बड़ी संख्या में साधु-संत एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महराजगंज सोशल मीडिया पर फेमस होने का खुमार अब उम्र की सीमाएं लांघ चुका है। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में युवाओं के साथ-साथ अब बुजुर्गों में भी खतरनाक स्टंट कर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/REJjEmpBGe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 6, 2026























