भूड़वारा में किसान जागरूकता व संचारी रोग नियंत्रण कैंप आयोजित, फार्मर रजिस्ट्री पर दिया गया जोर

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के जनपद के ब्लॉक बांकेगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत भूड़वारा में सोमवार को किसानों की समस्याओं के निराकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के जनपद के ब्लॉक बांकेगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत भूड़वारा में सोमवार को किसानों की समस्याओं के निराकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। उस्मान खान के आवास पर आयोजित इस कैंप में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर रुक सकती है सब्सिडी

कैंप में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अधिकारी आफरीन खान (ATM पद) ने किसानों को ‘फार्मर रजिस्ट्री’ की अनिवार्यता के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने सचेत किया कि जो किसान समय रहते अपनी रजिस्ट्री पूर्ण नहीं कराएंगे, उन्हें भविष्य में खाद, सरकारी सब्सिडी और कृषि ऋण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है। आफरीन खान अब तक क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों में कैंप लगाकर किसानों को इस प्रक्रिया से जोड़ चुकी हैं।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर चर्चा

कृषि के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया। 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को साफ-सफाई रखने, स्वच्छ जल का सेवन करने और मच्छरों से बचाव के तरीके बताए गए। अधिकारियों ने अपील की कि बीमारियों से बचने के लिए अपने आसपास जलभराव न होने दें।

इन गांवों में पूर्व में आयोजित हुए कैंप

16/03/2026 – भूड़वारा

02/04/2026 – पुनर्भुग्रांट

06/04/2026 – भूड़वारा (पुनः आयोजन)

ग्रामीणों और किसानों ने ब्लॉक प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.