बुलंदशहर: गुलावठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर अपराधी शमशाद 6 माह के लिए जिलाबदर

गुलावठी

बुलंदशहर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस ने एक शातिर अपराधी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस ने एक शातिर अपराधी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना गुलावठी पुलिस ने सोमवार, 06 अप्रैल 2026 को शातिर अभियुक्त शमशाद को जिलाबदर घोषित करते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है।

थाना गुलावठी पुलिस ने अभियुक्त के निवास स्थान ग्राम मोहाना में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और उसे अगले 06 माह के लिए बुलंदशहर जनपद की सीमाओं से निष्कासित कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जिलाबदर की अवधि के दौरान अभियुक्त जनपद की सीमा में पाया गया, तो उसके विरुद्ध और अधिक कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अभियुक्त शमशाद पुत्र हाकिम अली, जो मूल रूप से पूर्वी दिल्ली का निवासी है और वर्तमान में ग्राम मोहाना (गुलावठी) में रह रहा था, के विरुद्ध पुलिस ने पूर्व में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदया बुलंदशहर के आदेशानुसार उसे जिलाबदर घोषित किया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जिलाबदर किए गए अपराधी शमशाद का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध थाना गुलावठी पर मारपीट, लूट और धोखाधड़ी जैसे गंभीर प्रकृति के कुल 04 अभियोग पहले से पंजीकृत हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।शमशाद पुत्र हाकिम अली ग्राम मोहाना, थाना गुलावठी, जनपद बुलंदशहर (हाल/स्थायी पता)।

बुलंदशहर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.