बृजमनगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा चौका में हुए भीषण अग्निकांड की खबर मिलते ही पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा चौका में हुए भीषण अग्निकांड की खबर मिलते ही पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
ग्राम सभा चौका में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने एक परिवार का सब कुछ जलाकर राख कर दिया है। इस हादसे में घर के कीमती सामान, अनाज और बड़ी संख्या में मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक ने गांव का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए मानवीय आधार पर तत्काल नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में वह और उनकी पूरी टीम पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
मौके पर मौजूद पूर्व विधायक ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने मांग की कि अग्निकांड में हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर पीड़ित परिवार को सरकारी मानकों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि वे अपना जीवन पुनः व्यवस्थित कर सकें।
हादसे के बाद बेघर हुए परिवार के लिए पूर्व विधायक द्वारा की गई इस त्वरित मदद की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आग बुझाने और राहत कार्यों में सहयोग किया।
महराजगंज सोशल मीडिया पर फेमस होने का खुमार अब उम्र की सीमाएं लांघ चुका है। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में युवाओं के साथ-साथ अब बुजुर्गों में भी खतरनाक स्टंट कर रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/REJjEmpBGe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 6, 2026























