इटवा: भाजपा स्थापना दिवस पर ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ का संकल्प, इटवा कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस इटवा स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस इटवा स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस गौरवशाली अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भव्य ध्वजारोहण संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी के लोकतांत्रिक आदर्शों एवं सनातनी जीवन मूल्यों से सिंचित एक जीवंत विचार परंपरा है। ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से ओतप्रोत यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो 145 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को शक्ति दे रहा है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि भाजपा की यह विकास यात्रा सत्ता की नहीं बल्कि संस्कार की है, जिसका मुख्य लक्ष्य ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प को सिद्ध करना है। ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता की निःस्वार्थ सेवा और निष्ठा की सराहना की गई।

प्रमुख उपस्थित जन

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा और भाजपा मंडल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलराम मिश्रा, अमित दूबे, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा राम नरेश पासवान, श्रवण गिरी, घनश्याम जायसवाल, प्रमोद कन्नौजिया, सुनील जायसवाल, राजन पांडेय और रतन सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice Of News 24