बरगदवा राजा में भीषण अग्निकांड: आवासीय झोपड़ी जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरगदवा राजा में सोमवार सुबह एक आवासीय झोपड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरगदवा राजा में सोमवार सुबह एक आवासीय झोपड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने पूरी झोपड़ी को अपनी आगोश में ले लिया, जिससे पीड़ित परिवार का सब कुछ जलकर नष्ट हो गया।

घटना गांव निवासी फूलबदन की झोपड़ी में हुई। आग लगते ही स्थानीय ग्रामीणों ने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के कारण आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास के अन्य घर सुरक्षित बच गए और एक बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, इस हादसे में झोपड़ी के भीतर रखा कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर और अन्य घरेलू कीमती सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल आशिष चौबे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आंकलन किया। लेखपाल ने आश्वस्त किया कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है, ताकि पीड़ित परिवार को शासन स्तर से शीघ्र आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। वर्तमान में पीड़ित परिवार के सामने गुजर-बसर का गहरा संकट खड़ा हो गया है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.