नूरपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता निशांत कर्णवाल के नेतृत्व में मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

बिजनौर

बिजनौर जनपद के नूरपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस संगठनात्मक एकजुटता और भारी उत्साह के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के नूरपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस संगठनात्मक एकजुटता और भारी उत्साह के साथ मनाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता निशांत कर्णवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक नेताओं को नमन करते हुए भाजपा के संघर्षपूर्ण इतिहास को याद किया। अपने संबोधन में निशांत कर्णवाल ने कहा, “भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने सरकार द्वारा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए लिए गए ऐतिहासिक फैसलों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और ‘भारत माता की जय’ के नारों से परिसर गूंज उठा। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

 

 

Voice Of News 24