लखीमपुर खीरी: पलिया में श्री बालाजी महाराज का भव्य जागरण संपन्न, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

पलिया कलां

लखीमपुर खीरी जनपद की तहसील पलिया में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद की तहसील पलिया में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री बालाजी महाराज का अलौकिक एवं भव्य जागरण रविवार को रामलीला मैदान में अत्यंत श्रद्धा और दिव्यता के साथ संपन्न हुआ।

जैसे ही रात्रि का आगमन हुआ, पूरा वातावरण भक्तिमय ध्वनियों से सराबोर हो उठा। जागरण में जयपुर से आईं सुप्रसिद्ध भजन गायिका रजनी राजस्थानी और बरेली से आए अपर्णा-अनंत मिश्रा ने अपनी जादुई आवाज में एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा पंडाल भक्तिरस में गोते लगाने लगा।

हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने जय श्री राम और बजरंगबली की जय के गगनभेदी जयघोष किए, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात श्री बालाजी महाराज की कृपा उस पावन धरा पर बरस रही हो। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम रहे।

इस दिव्य अवसर पर आलोक मिश्रा ने भी मठिया वाले महाराज के श्रीचरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया और सफल आयोजन के लिए नगरवासियों का आभार जताया।

जागरण की पूर्णाहुति पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज से समस्त क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। देर रात तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान ने श्रद्धालुओं के हृदय में अटूट आस्था और विश्वास की ज्योत जलाई।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.