महराजगंज: निचलौल में स्कूली बसों की सघन चेकिंग, 09 वाहनों का चालान कर वसूला 18 हजार जुर्माना

निचलौल

महराजगंज जनपद में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज सोमवार को यातायात पुलिस ने निचलौल कस्बा क्षेत्र में स्कूली वाहनों के खिलाफ कड़ा चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज सोमवार को यातायात पुलिस ने निचलौल कस्बा क्षेत्र में स्कूली वाहनों के खिलाफ कड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मानक पूरे न करने वाले वाहन स्वामियों और चालकों में हड़कंप मचा रहा।

सुरक्षा मानकों की बारीकी से हुई जांच

यातायात पुलिस टीम ने विभिन्न स्कूल और कॉलेजों की बसों को रोककर उनके फिटनेस, बीमा और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (DL) की जांच की। विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा से जुड़े उपकरणों जैसे CCTV कैमरा, अग्निशामक यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता परखी गई।

09 वाहनों पर गिरी गाज, लगा भारी जुर्माना

चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उन पर तत्काल विधिक कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस ने कुल 09 स्कूली वाहनों का चालान किया और उनसे 18,000 रुपये का जुर्माना वसूला। कई बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और दस्तावेजों की कमी पाई गई, जिस पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया।

पुलिस टीम ने सभी वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधकों को कड़े निर्देश दिए कि:

सभी स्कूली बसों में अनिवार्य रूप से CCTV कैमरे लगवाए जाएं।

वाहन को हमेशा निर्धारित गति सीमा के भीतर ही चलाएं।

बस में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों के साथ फर्स्ट एड बॉक्स और वर्किंग कंडीशन में अग्निशामक यंत्र होना अनिवार्य है।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वाराअनुबंधित वाहन पूरी तरह फिट हों। भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि स्कूली परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जा सके।

 

Voice Of News 24