IPL 2026: ईडन गार्डन्स में आज KKR और पंजाब किंग्स की भिड़ंत, क्या घरेलू मैदान पर खुलेगा कोलकाता का खाता?

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

सीजन का तीसरा मुकाबला: पंजाब की लय बनाम कोलकाता का संघर्ष

इस सीजन में दोनों टीमों का यह तीसरा मैच है। अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते हैं। पंजाब ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई जैसी मजबूत टीम को मात दी है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आज के मैच में केकेआर की कोशिश अपनी पहली जीत दर्ज करने की होगी।कोलकाता नाइट राइडर्स का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी मजबूत रहा है।

कुल भिड़ंत: 35 मैच (KKR जीता- 21, PBKS जीता- 13, बेनतीजा- 01)

ईडन गार्डन्स पर रिकॉर्ड

14 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स जीता 09 पंजाब किंग्स जीता- 04, बेनतीजा- 01
आंकड़े बताते हैं कि अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता की टीम पंजाब पर हावी रहती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12

कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन।

पंजाब किंग्स

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य।

जहाँ पंजाब किंग्स अपनी जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं अनुभवी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर घरेलू दर्शकों के सामने वापसी करने को बेताब होगी। ईडन गार्डन्स की स्पिन फ्रेंडली पिच पर सुनील नरेन और युजवेंद्र चहल के बीच की जंग देखने लायक होगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.