बलरामपुर महोत्सव 2026: दो दशकों का इंतजार खत्म, ‘विकास और विरासत’ की थीम पर भव्य आगाज

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद बलरामपुर महोत्सव 2026 का बड़ा परेड ग्राउंड में अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद बलरामपुर महोत्सव 2026 का बड़ा परेड ग्राउंड में अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ। ‘विकास और विरासत’ की विशेष थीम पर आधारित इस महोत्सव ने पहले ही दिन अपनी सांस्कृतिक छटा से जनमानस का मन मोह लिया।

उत्सव की शुरुआत सुबह शहर में आयोजित ‘राहगीरी’ कार्यक्रम से हुई, जिसने पूरे बलरामपुर को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। बच्चों की खिलखिलाहट, लोकनृत्यों की थाप और मेहंदी प्रतियोगिता ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। सुबह 11 बजे से ही स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक आधार दिया।

महोत्सव परिसर में प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागीय स्टॉल, बुक फेयर (पुस्तक मेला), विज्ञान प्रदर्शनी और फूड स्टॉल्स लगाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। बच्चों के लिए झूले, पपेट शो और खेल-मनोरंजन की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। स्थानीय व्यंजनों की खुशबू फूड स्टॉल्स पर लोगों को खूब लुभा रही है।

सुरों की शाम: मालविका, तृप्ति और हेमंत बिखेरेंगे जादू

शाम ढलते ही महोत्सव का मुख्य मंच सुरों और ताल से सजने जा रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार:

शाम 6:00 बजे: मशहूर गायिका मालविका हरिओम अपनी मधुर आवाज से सुरीली शुरुआत करेंगी।

शाम 7:00 बजे: तृप्ति शाक्य की ‘भजन संध्या’ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।

रात्रि 8:30 बजे: मशहूर गायक हेमंत बृजवासी अपनी जादुई प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

इसके अलावा, जया सक्सेना का मयूर नृत्य, सुरभि शुक्ला की कथक नाटिका और रामायण पर आधारित विशेष प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित होंगी।

दर्शकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख स्थानों से निःशुल्क शटल बस सेवा शुरू की है। रात में भव्य आतिशबाजी और स्काई लालटेन शो से आसमान को रोशन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस महोत्सव का हिस्सा बनें और अपनी समृद्ध विरासत का आनंद लें।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.