लखीमपुर खीरी में चोरी के आरोपी के फोन ने खोले अश्लील राज

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जिले के थाना पढुआ क्षेत्र में चोरी के एक अजीबोगरीब मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, मेराज अली नामक व्यक्ति के घर में चोरी के इरादे से घुसे शिवपूजन लोधी को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जिले के थाना पढुआ क्षेत्र में चोरी के एक अजीबोगरीब मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, मेराज अली नामक व्यक्ति के घर में चोरी के इरादे से घुसे शिवपूजन लोधी को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घर के मुखिया मेराज अली बाहर काम करने गए हुए थे और घर पर उनकी पत्नी नसीबुन बानो बच्चों के साथ अकेली थी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी का फोन नीचे गिर गया, जिसमें कथित तौर पर कई अश्लील फोटो और वीडियो कॉल के रिकॉर्ड मिले हैं। पुलिस ने फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, चर्चा है कि फोन वापस कर दिया गया है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या आरोपी का इरादा सिर्फ चोरी था या वह किसी और गलत मंशा से घर में घुसा था।

 

 

Voice Of News 24