गोला: बंदरों का आतंक, छत पर खेल रहे 6 वर्षीय मासूम पर हमला

खीरी

खीरी जनपद के नगर के लक्ष्मी नगर कॉलोनी में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय पत्रकार मतीन अहमद का 6 वर्षीय पुत्र मुर्शिद जब घर की छत पर खेल रहा था, तभी बंदरों के झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

खीरी जनपद के नगर के लक्ष्मी नगर कॉलोनी में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय पत्रकार मतीन अहमद का 6 वर्षीय पुत्र मुर्शिद जब घर की छत पर खेल रहा था, तभी बंदरों के झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजनों ने मौके पर पहुँचकर उसे बमुश्किल बचाया।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।