महराजगंज: शैलेश पांडेय बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

फरेंदा

महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी संगठन ने जिले में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शैलेश पांडेय को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में भारतीय जनता पार्टी संगठन ने जिले में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शैलेश पांडेय को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की आधिकारिक घोषणा होते ही जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

शैलेश पांडेय लंबे समय से भाजपा संगठन में एक सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने पूर्व में भी विभिन्न पदों पर रहते हुए सांगठनिक कार्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनकी जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को देखते हुए ही पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह बड़ा भरोसा जताया है।

अपनी नई जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए शैलेश पांडेय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह पद मेरे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संगठन की सेवा का एक बड़ा अवसर है। मैं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और आगामी चुनावों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करूँगा।

मनोनयन की खबर मिलते ही फरेंदा स्थित उनके आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों का जमावड़ा लग गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशियाँ मनाईं। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि शैलेश पांडेय के सांगठनिक कौशल से जिले में पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Voice Of News 24

महराजगंज : पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को एसपी ने दी ब्रीफिंग,एक सशक्त, संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिस बल के निर्माण में प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है – एसपी शक्ति मोहन अवस्थी 