IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार पहली जीत, केकेआर को उनके घर में 65 रनों से रौंदा

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी जीत का खाता खोल लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी जीत का खाता खोल लिया है। ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दी। 2024 की चैंपियन केकेआर के लिए यह सीजन की लगातार दूसरी हार है, जिससे उनकी राह मुश्किल होती दिख रही है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और टीम ने जल्द ही 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच हुई 82 रनों की आतिशी साझेदारी की बदौलत SRH ने 8 विकेट पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। क्लासेन ने शानदार अर्धशतक जड़ा, वहीं नीतीश रेड्डी ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली।

227 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम दबाव में बिखर गई। पूरी टीम 16 ओवरों में महज 161 रन बनाकर सिमट गई। केकेआर की ओर से केवल अंगकृष रघुवंशी ही संघर्ष करते नजर आए, जिन्होंने अर्धशतक लगाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला।

 

 

Voice Of News 24