सिद्धार्थनगर: भाजपा मनाएगी भव्य स्थापना दिवस, ‘बूथ-बूथ’ तक पहुंचेगी पार्टी की विचारधारा और विकास की गूंज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी के आगामी स्थापना दिवस 6 अप्रैल की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी के आगामी स्थापना दिवस 6 अप्रैल की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा रहे, जिन्होंने जिलाध्यक्ष का अभिनंदन कर उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

स्वदेशी सजावट और बूथ स्तर पर उत्सव का आह्वान

मुख्य अतिथि हरि चरण कुशवाहा ने कहा कि 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर बूथ से लेकर जिला कार्यालय तक स्वदेशी वस्तुओं से साज-सज्जा कर हर्षोल्लास मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय सदस्यों और गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर पार्टी के महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित करें और ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएं।

साफ-सफाई और जनसेवा से दी जाएगी श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने पार्टी के आगामी अभियानों की समीक्षा करते हुए ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुचारू रूप से जन-जन तक पहुँचाने पर जोर दिया। बैठक में तय हुआ कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, महापुरुषों का माल्यार्पण और गरीबों को दान-पुण्य कर स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

सरकार की नीतियों को घर-घर पहुँचाएंगे कार्यकर्ता

सदर विधायक श्यामधनी राही और पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय और कार्यक्रम संयोजक विजय कांत चतुर्वेदी सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.