लखीमपुर खीर
लखीमपुर खीरी जनपद के बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भव्य आगाज हुआ। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशिक्षु एएनएम शिल्पी से फीता कटवाकर इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भव्य आगाज हुआ। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशिक्षु एएनएम शिल्पी से फीता कटवाकर इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी CMO डॉ. संतोष गुप्ता और एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में जन जागरूकता रैली और वेक्टर कंट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण व त्वरित उपचार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे संवेदनशील प्रयासों की सराहना करते हुए जिले में इस अभियान के सफल क्रियान्वयन की उम्मीद जताई।
10 अप्रैल से चलेगा ‘दस्तक अभियान’
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि यह अभियान पूरे माह चलेगा, जिसके तहत 10 से 30 अप्रैल तक ‘दस्तक अभियान’ आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार के लक्षणों की पहचान करेंगी और बीमारों की सूची तैयार करेंगी।
हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रशासन ने अपील की है कि बच्चों में बुखार होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाएं। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5145 जारी किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और जागरूकता के माध्यम से संचारी रोगों को जड़ से मिटाना है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























