सहारनपुर
सहारनपुर जनपद के सरसावा टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी और अवैध वसूली करने वाले एक कथित किसान संगठन के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के सरसावा टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी और अवैध वसूली करने वाले एक कथित किसान संगठन के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आरोप है कि वे टोल प्लाजा के अधिकारियों को धमकाकर ‘हफ्ता वसूली’ कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, ये आरोपी खुद को किसान संगठन का सदस्य बताकर टोल फ्री गाड़ी निकलवाने के नाम पर हंगामा करते थे। मामला तब और बिगड़ गया जब आरोपियों ने टोल कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, इन्होंने टोल मार्ग को अवरुद्ध कर घंटों आवागमन बाधित रखा, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों नामजद आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अब उनके अन्य साथियों की तलाश और संगठन की संलिप्तता की जांच कर रही है।
महराजगंज: 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मां से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदमhttps://t.co/2tjWd7kGvy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026























