आगरा: गैस एजेंसी में मारपीट और तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

आगरा

आगरा जनपद के अछनेरा थाना क्षेत्र स्थित कमला गैस एजेंसी पर हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगरा जनपद के अछनेरा थाना क्षेत्र स्थित कमला गैस एजेंसी पर हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों, छैल बिहारी और उम्मेद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले की जानकारी के अनुसार, पीड़ित कुलदीप की तहरीर पर थाना अछनेरा में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि हमलावरों ने गैस एजेंसी परिसर में घुसकर न केवल कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की, बल्कि कार्यालय की संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुँचाया। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त था।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीमें इस मामले में नामजद अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी सलाखों के पीछे पहुँचाया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.