औरैया
औरैया जनपद के महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना अयाना पुलिस ने क्षेत्र में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना अयाना पुलिस ने क्षेत्र में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पुलिस टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और गांवों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की।
सुरक्षा के लिए ‘हेल्पलाइन’ बनी ढाल
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को बताया कि वे किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। उन्हें 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से समझाया गया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि इन नंबरों पर शिकायत करने वालों की पहचान गुप्त रखी जाती है और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
छेड़छाड़ और हिंसा के विरुद्ध चुप्पी तोड़ने की अपील
थाना अयाना पुलिस ने छात्राओं और महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि घरेलू हिंसा, उत्पीड़न या राह चलते होने वाली छेड़छाड़ को कतई बर्दाश्त न करें और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति के माध्यम से विभाग महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल की स्थानीय निवासियों और छात्राओं ने काफी सराहना की है।
अनिल मावी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भगोड़ा घोषित, सरेंडर न करने पर होगी संपत्ति कुर्कhttps://t.co/IfAFCa5CLT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 16, 2026

















