बस्ती
बस्ती जनपद में एनएचएआई के नियमों और टोल दरों को लेकर ट्रक एसोसिएशन और टोल प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद में एनएचएआई (NHAI) के नियमों और टोल दरों को लेकर ट्रक एसोसिएशन और टोल प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। सोमवार को ट्रक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ट्रक मालिकों ने मड़वानगर स्थित टोल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। एसोसिएशन का आरोप है कि टोल प्रशासन मानकों को ताक पर रखकर स्थानीय व्यवसायियों का शोषण कर रहा है।
मानकों के उल्लंघन का आरोप
जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि एनएचएआई के नियमों के विपरीत जनपद में मात्र 35 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर-बढ़नी मार्ग बंद होने के कारण ट्रक चालक मजबूरी में इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन टोल प्रशासन इसका अनुचित लाभ उठा रहा है।
50% छूट की मांग पर अड़ा एसोसिएशन
एसोसिएशन की मुख्य मांग है कि जनपद में पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों को नियमानुसार 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। पदाधिकारियों का कहना है कि टोल प्रशासन उन पर दोनों टोलों को मिलाकर 150 रुपये भुगतान करने का दबाव बना रहा है, जबकि एसोसिएशन ने हर्रैया टोल पर 50 रुपये और दूसरे टोल पर स्थानीय होने के नाते मात्र 10 रुपये शुल्क लेने का प्रस्ताव दिया था।
लिखित स्पष्टीकरण की मांग
ट्रक मालिकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक टोल प्रबंधन 35 किमी के भीतर दो टोल होने और अवैध वसूली पर लिखित स्पष्टीकरण नहीं देता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस संबंध में दो दिन पूर्व भी पत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।
अनिल मावी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भगोड़ा घोषित, सरेंडर न करने पर होगी संपत्ति कुर्कhttps://t.co/IfAFCa5CLT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 16, 2026


















