सिद्धार्थनगर: तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत, बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आज रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आज रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। सूपा चौराहा के पास हुई इस टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे पलट गई, जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चले की बांसी थाना क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी महेंद्र मिश्रा (50) और उनकी पत्नी सरिता किसी कार्यवश बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सूपा चौराहा के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती सड़क पर काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की मदद से उन्हें माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की गति अत्यंत तेज थी, जिसके कारण टक्कर के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। सूचना पर पहुँची जोगिया थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं ग्रामीणों ने सड़कों पर बेलगाम दौड़ते वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]