बदायूं: HPCL हत्याकांड के बाद गिरी गाज, एसएसपी ब्रजेश सिंह हटाए गए; अंकिता शर्मा होंगी नई पुलिस कप्तान

बदायूं

बदायूं जनपद के हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) प्लांट में दो अधिकारियों की सनसनीखेज हत्या के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बदायूं जनपद के हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) प्लांट में दो अधिकारियों की सनसनीखेज हत्या के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कानून व्यवस्था में ढिलाई और इतनी बड़ी वारदात को देखते हुए एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर 2018 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा को बदायूं का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है।

मूल रूप से जयपुर की रहने वाली अंकिता शर्मा इससे पहले कासगंज में एसपी के पद पर तैनात थीं। बीटेक डिग्री धारक अंकिता शर्मा को उत्तर प्रदेश पुलिस के सबसे सक्रिय और परिणाम देने वाले अधिकारियों में गिना जाता है। कानपुर कमिश्नरेट में डीसीपी के रूप में भी उनका कार्यकाल बेहद प्रभावी रहा है।

नवनियुक्त एसएसपी अंकिता शर्मा के सामने एचपीसीएल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और जिले की कानून-व्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने की कठिन चुनौती होगी। शासन ने यह कदम जिले में पुलिस का इकबाल बुलंद करने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से उठाया है। उम्मीद है कि नई कप्तान की तैनाती से बदायूं में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.