बलिया
बलिया जनपद के प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में साफ-सफाई, भवनों की मरम्मत और रंगाई-पुताई के कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। वर्षों से उपेक्षित पड़े हिस्सों को सफेद रंग से रंगवाने का कार्य भी युद्ध स्तर पर शुरू करा दिया गया है। व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा को परिसर में अवैध और अव्यवस्थित रूप से रखी गुमटियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा और स्टेनो हेमंत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी की इस पहल से कलेक्ट्रेट परिसर के स्वरूप में बदलाव के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की उम्मीद जगी है।
बुलंदशहर: मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें, लाही की फसल बचाने की मची होड़https://t.co/vZwRLPCmvC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 15, 2026

















