महराजगंज: पीले कपड़ों की जिद पर मां की डांट से आहत किशोरी ने की आत्महत्या, पसरा सन्नाटा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकरहर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ महज छोटी सी बात पर मां की डांट से आहत होकर एक किशोरी ने मौत को गले लगा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुकरहर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ महज छोटी सी बात पर मां की डांट से आहत होकर एक किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। मृतका की पहचान प्रीति गुप्ता (पुत्री संतोष गुप्ता) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित एक यज्ञ और कलश यात्रा में शामिल होने के लिए प्रीति अपनी मां से पीले कपड़े दिलाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मां ने उसे डांटते हुए एक थप्पड़ मार दिया। इस बात से आहत होकर प्रीति ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। काफी देर तक हलचल न होने पर जब परिजनों ने दरवाजा खोला, तो उसे फंदे से लटका पाया। आनन-फानन में उसे निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी निचलौल बसंत सिंह मौके पर पहुँचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.