बुलंदशहर: स्याना डीएसपी राम करन सिंह बने अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पुलिस विभाग में अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले स्याना के डीएसपी राम करन सिंह को शासन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पुलिस विभाग में अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले स्याना के डीएसपी राम करन सिंह को शासन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिले के पुलिस अधिकारियों और संभ्रांत नागरिकों ने उन्हें हृदयतल से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दी हैं।

राम करन सिंह का पुलिस सेवा में अब तक का सफर अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। विशेष रूप से स्याना में उनके कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के कौशल और जनता के प्रति उनके संवेदनशील व्यवहार की सराहना की गई। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पदोन्नति उनकी वर्षों की कठिन मेहनत और सत्यनिष्ठा का जीवंत प्रमाण है।

ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करते हुए शुभचिंतकों ने आशा व्यक्त की है कि वे अपने नए और उच्चतर दायित्वों का निर्वहन भी इसी ऊर्जा और निष्ठा के साथ करते रहेंगे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.