महराजगंज: निचलौल में रसोई गैस के लिए हाहाकार, रसीद कटने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित भारत गैस गोदाम दमकी पर रविवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित भारत गैस गोदाम दमकी पर रविवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। ‘वॉइस ऑफ न्यूज 24’ की ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान गैस किल्लत की बेहद परेशान करने वाली तस्वीरें सामने आईं, जहाँ सुबह से कतारों में खड़े ग्रामीण मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं।

हालात यह हैं कि कई उपभोक्ताओं की गैस रसीद (पर्ची) कट चुकी है, लेकिन भुगतान के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मौके पर मौजूद महिलाओं और बुजुर्गों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि वे पिछले एक हफ्ते से गोदाम के चक्कर काट रहे हैं। गैस न मिलने के कारण घरों में चूल्हे ठंडे पड़े हैं और बच्चे बिना भोजन के स्कूल जाने को विवश हैं। क्षेत्र में सूखी लकड़ी का भी भारी अभाव है, जिससे संकट और गहरा गया है।

नाराज उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार यदि गैस आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो इससे बेहतर है कि बिजली की 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति दे ताकि लोग इंडक्शन पर खाना बना सकें। गैस की इस भारी किल्लत और अव्यवस्था ने गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.