बुलंदशहर: कांग्रेसियों ने मनाई मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती, संविधान और हक की लड़ाई को तेज करने का संकल्प

बुलंदशहर

अनूपशहर जनपद के अनूपशहर में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम साहब की 92वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


अनूपशहर जनपद के अनूपशहर में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम साहब की 92वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा कांग्रेस नेता बबलू कुरैशी के आवास पर आयोजित जयंती समारोह में नेताओं ने कांशीराम साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों को याद किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मनरेगा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ और जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने दलितों, वंचितों और शोषितों को सत्ता में भागीदारी दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी’ के नारे को बुलंद किया, जिसे आज राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे आगे बढ़ा रहे हैं। वक्ताओं ने संविधान बचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सलाम खां ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, मोहन शरीन, कौशल शर्मा, शौकीन खान और तौसीफ सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कांशीराम साहब की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]