ब्यूरो रिपोर्ट
देश के कोने-कोने से सिलेंडर की किल्लतों को लेकर चिंताजनक तस्वीरें सामने आ रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देश के कोने-कोने से सिलेंडर की किल्लतों को लेकर चिंताजनक तस्वीरें सामने आ रही हैं। जगह-जगह गैस एजेंसियों पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग रहीं हैं, जो न केवल चिंता का विषय है बल्कि,देश के गौरव और भारत की बढ़ती लोकप्रियता पर धब्बे से कम नहीं है।
जब एक तरफ भारत देश अपनी लोकप्रियता की रफ्तार को गति देने में लगा हो और दूसरी तरफ गैस सिलेंडर के लिए मुसीबतों से जूझते लोगों की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हो तो देश की तरक्की और विकास की गति में गिरावट भी देखने को मिलती है।
आत्मनिर्भर भारत का नारा और सिलेंडर के लिए तड़पती जनता
जब मंच और सोशल मीडिया पर आत्मनिर्भर भारत की बात आसमान छूती हो और देश में एक सिलेंडर के लिए लोग जूझते नजर आ रहे हों तो देश के लिए इससे शर्म की बात और क्या हो सकती है? अब तो लोग सवाल भी उठाने लगें हैं कि, क्या इसी तरह हमारा भारत आत्मनिर्भर बनेगा?
सिलेंडर की किल्लतें और बेटी की शादी,दांव पर लग रहा पिता का इज़्ज़त
एक पिता, जो केवल इस उम्मीद से मेहनत और मजदूरी करके किसी तरह पैसा इकट्ठा करता है कि उसके बेटी कि शादी सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके, लेकिन जब कभी ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है कि पैसा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद भी जरूरत की मुख्य वस्तुएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं तो वास्तव में उस पिता की इज़्ज़त भी दांव पर लग जाती है। कुछ ऐसा ही स्थिति अब सिलेंडर की कमी पैदा कर रही है। लोग परेशान दिख रहें हैं। जब प्रतिदिन की प्रयोग हेतु एक सिलेंडर के लिए लोग लंबी कतारों में लग रहें हैं और उसके बाद भी खाली हाथ लौट जा रहें हैं तो शादी-विवाह में सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता के लिए क्या ही उम्मीद किया जा सकता है?
अधिकारिक बयानों और दस्तावेजों में सिलेंडर का अपार भंडार, एजंसियों के सामने चीखती जनता
सोशल मीडिया पर बयानों एवं दस्तावेजों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि देश में सिलेंडर का पर्याप्त भंडार है, तो लोग सवाल कर रहे हैं कि पर्याप्त भंडार के बाद भी एजंसियों पर लंबी कतारें क्यों? सिलेंडर की उम्मीद लिए बैठे लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर क्यों?
फिलहाल अभी तो सिलेंडर की समस्या गंभीर दिख रही है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आखिर कब तक पुनः स्थिति सामान्य होगी?
महराजगंज: निचलौल में रसोई गैस के लिए हाहाकार, रसीद कटने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ताhttps://t.co/s2JGMaJWki
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 15, 2026

















