औरैया: दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने संभाला मोर्चा, केंद्रों पर व्यवस्थाओं को परखा

औरैया

औरैया जनपद के उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और अभ्यर्थियों की गहन तलाशी प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। डीएम डॉ. त्रिपाठी ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने मजिस्ट्रेटों और पुलिस बल को पूरी परीक्षा अवधि के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी।

एसपी अभिषेक भारती ने सुरक्षा घेरे को अभेद्य रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा को सकुशल एवं बिना किसी बाधा के संपन्न कराना है। इस दौरान स्थानीय पुलिस बल और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]