बुलंदशहर: सिकंदराबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शातिर अपराधी घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकंदराबाद पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।  पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकंदराबाद पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है, जिसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 14/15 मार्च की रात्रि में पुलिस टीम ककोड रोड पर जौली गेट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह जेवर अड्डे की तरफ भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश की बाइक फिसल गई, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान मंगल पुत्र नरेंद्र उर्फ लाला (निवासी ग्राम जौली) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और गाजियाबाद से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। उल्लेखनीय है कि मंगल एक शातिर अपराधी है, जिस पर चोरी, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.